सरगुजा नेटबॉल की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता ने जीता कांस्य पदक…दस साल बाद छत्तीसगढ़ नेटबॉल टीम ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत…


अंबिकापुर। 41वीं सीनियर नेशनल महिला नेटबॉल 21 से 24 सितम्बर तक हरियाणा के सोनीपत मे आयोजित की गई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ टीम ने ऐतिहासिक जीत के साथ कास्य पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ सीनियर नेटबॉल टीम में सरगुजा की खिलाड़ी खुशबू गुप्ता भी शामिल थी। खुशबू गुप्ता ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।



राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला नेटबॉल टीम ने अपना दम ख़म दिखाते हुए 10 साल बाद छत्तीसगढ़ महिला नेटबॉल टीम ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज किया। नेटबॉल मे 2021 मे छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था वही महिला टीम ने आखरी बार 2013 मे पदक प्राप्त किया था। इस जीत से सरगुजा की खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची में जल्द ही शामिल होंगी।

IMG 20230927 WA0050
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह व राष्ट्रीय नेटबॉल खिलाड़ी खुशबू गुप्ता


सरगुजा जिले में नेटबॉल का उदय एवं खुशबू गुप्ता को कास्य पदक जीतने पर आदितेश्वर शरण सिंहदेव, इंजी सोमनाथ सिंह, विंधेश्वर शरण सिंहदेव, हिमांशु जायसवाल, वेदांत तिवारी, रजत सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।