Surguja: आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत.. पति समेत 4 लोग घायल!

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..खेत मे धान कटाई के दौरान एक परिवार पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूट पड़ा। जिसकी चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई। वही पति समेत चार लोग घायल हो गए। उपचार के बाद चारो घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उक्त घटना ग्राम उलकिया बरबहलापारा की है। जहाँ दोपहर करीब डेढ़ बजे खेत मे धान कटाई कर रहे एक परिवार पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूट पड़ी। जिसकी चपेट में आने से मनीता टोप्पो (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई।

वही महिला के पति दलबीर टोप्पो समेत चार अन्य भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उपचार के बाद महिला के पति समेत सभी घायलों की स्थिति में सुधार है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उनका रो रोकर बुरा हाल है।