सूरजपुर : कम मजदूरी दिए जाने को लेकर भड़के मजदूर, धान संग्रहण केंद्र में ही शुरू कर दिया प्रदर्शन

सूरजपुर। जिले के ग्राम रामनगर में बनाए गए धान संग्रहण केंद्र में आज मजदूरों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मजदूरों का कहना है कि उन्हें कलेक्टर दर से प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जानी है, लेकिन वहां के मैनेजर के द्वारा उन्हें प्रति बोरी के हिसाब से मजदूरी दिए जाने की बात कही जा रही थी। इसी मसले को लेकर आक्रोशित धान संग्रहण केंद्र रामनगर में काम करने वाले दर्जन से ज्यादा मजदूरों ने आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में संग्रहण केंद्र में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मजदूरों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की सूचना मिलने पर मौके पर डीएमओ पहुंचे और मजदूरों की मांग को सुनकर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद यह प्रदर्शन समाप्त हुआ हुआ।

इस दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ से राहुल जायसवाल, इरफान अंसारी, संतोष मानिकपुरी, विजेंद्र ठाकुर, राजकुमार राजवाड़े, दुर्गा प्रसाद, सुमित्रा, सुहानो, हीरालाल, अर्जुन दास, सुरेश सिंह, प्रमिला, गीता, विमला, फुलकुवर और अन्य लोग उपस्थित रहे।