क्लीन इंडिया 2.0 के तहत नेहरू युवा केन्द्र ने किया… छठ घाट के जलस्रोत को साफ कर सुन्दरीकरण..

अम्बिकापुर:- नेहरू युवा केंद्र सरगुजा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय- भारत सरकार ) के तत्वाधान में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्टूबर 2022 को नेहरू युवा केंद्र सरगुजा द्वारा सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के निकटतम ग्राम पंचायत लसगा के घुनघुट्टा बांध में छठ घाट के जलस्रोत को साफ कर सुन्दरी करण किया। रुके हुए नदी में उपस्थित प्लास्टिक जो वहां के बहाव को रोक रहा था उस प्लास्टिक को डंडे से निकाला गया।

इस कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अनिरुद्ध सिंगारे , ग्राम के सरपंच व सचिव, नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साथ ही सफ़ाई दीदी मौजूद रहे। इस स्वच्छ भारत मिशन को साकार बनाने हेतु सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बायो डिग्रीडिबल प्लास्टिक में इकट्ठा किया गया एवं एकत्रित प्लास्टिक को बंगाली चौक अंबिकापुर में स्थित डिस्पोजल सेन्टर में डिस्पोज़ किया गया। स्वच्छ भारत अभियान का प्रमुख उद्देश्य पूरे देश भर से कचरे को मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को साफ़ करना है।

Picsart 22 10 16 14 45 12 458

इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों व युवा मंडल सदस्यों की द्वारा महीने भर ग्रामीण स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएँगी।