Chhattisgarh: 200 युवाओं ने ज्वाइन किया भाजपा, कुनबा बढ़ने से गदगद हुए नेता

सूरजपुर. भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवनंदनपुर के गणेशपुर निवासी अंकित दुबे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य से प्रभावित होकर और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य शैली देखकर 200 कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (महिला बल विकास व समाज कल्याण), भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल, लोक सभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के उपस्थिधि में कार्यक्रम किया गया।

मतदान के प्रति जागरूक करने सहयोग फाउंडेशन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

सर्व प्रथम प. दीनदयाल उपाध्याय व् श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रजलित कार्य कार्यक्रम की शुरुवात किया गया। जिसमे गणेशपुर निवासी अंकित दुबे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्य से प्रभावित होकर और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्य शैली देखकर 200 कार्यकर्ता भारतीय जनता में सदस्य ग्रहण कर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भाजपा में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम का संबोधन करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नव कार्यकर्ता को भाजपा में स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा पर व भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं इस 400 पर का नारा दे कर 3 बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया गया।

पीएम मोदी के नामांकन में ही इतिहास रचने की तैयारी में BJP, झोंक दी पूरी ताकत, जानिए क्या है प्लान?

इसके बाद लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय गोयल, ललित गोयल, राम अवध सिंह, प्रवासी विधान सभा प्रभारी भटगांव, अंकित दुबे ने बताया कि ग्राम गणेशपुर, कमलपुर, करतमा, मदनपुर, गोपालपुर, कुम्दा व अन्य ग्राम कार्यकर्ता से भेट मुलाकात कर भाजपा के योजना से प्रभावित भाजपा में शामिल होने का इच्छा जाहिर किया।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव अपडेट, जानें 1 लीटर की नई कीमत

कार्यक्रम सफल बनाने में भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवधन राम विंझिया, सूरजपुर विस्तारक राजेश यादव, विजय राज अग्रवाल, मनमत बाछाड, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मन, ओम प्रकाश पैकरा, परमेश्वर राजवाडे, राहुल साहा, मोनू हालदार,प्रमेश पैकरा, प्रशांत शाना, नित्तो विश्वास, अमर कुशवाहा, श्याम रजवाडे, रंगु राम, कलावती, पनमेश्वर, तिलेश्वर सिंह, रामकुमार यादव, अर्जुन कुशवाहा, नूर हसन व अन्य 500 कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन मंडल महामंत्री संदीप सरकार के द्वारा किया गया व आभार प्रकट अंकित दुबे ने किया।

सिर्फ 25 पैसे में चलती है ये इलेक्ट्रिक बाइक! फुल चार्ज में 129 KM की रेंज, कीमत 150cc बाइक जितनी

क्या आप भी गर्मियों में पीते हैं फ्रिज का पानी? एक्सपर्ट से जानें ठंडा पानी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?