स्वामी आत्मानंद स्कूल बसदेई में छात्रों को लाटरी सिस्टम से दिया गया..ADMISSION

सूरजपुर..नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय बसदेई में प्रवेश के लिए 10 मई 2023 को शासन द्वारा व शाला प्रवेश समिति के अध्यक्ष रवि सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर के प्रमुख निर्देशन में नियमानुसार आवंटित सीटों पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पालकों की उपस्थिति में लॉटरी सिस्टम से प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। ताकि, शासन के मंशानुरूप शत प्रतिशत अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा का प्रसार हो सके। साथ ही, कक्षा 1 से 12वीं तक समस्त चयनित छात्र/छात्राओं को अपील किया गया हैं कि, 11 मई 2023 से 15 मई 2023 तक समस्त दस्तावेज को अनिवार्य रूप से जमा कर देवें। ताकि, प्रवेश की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।

IMG 20230512 WA0028

बता दें कि, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए लॉटरी सिस्टम को अपनाया जाता हैं। लॉटरी सिस्टम का प्रयोग तब करते हैं। जब रिक्त सीटों की संख्या से ज्यादा पात्र छात्रों का आवेदन प्राप्त हो।

IMG 20230512 WA0026

इस अवसर में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र गोयल एवं सदस्य, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार राजवाड़े व सदस्य, विधायक प्रतिनिधि दु‌‌र्थष राजवाड़े, लक्ष्मण राजवाड़े, सरपंच पति बलबीर सिंह, शाला प्रवेश समिति के सचिव प्राचार्य विनोद कुमार सोनी, सदस्य रामप्रकाश त्रिपाठी, रूपनारायण गुप्ता, अरुण पांडे,गायत्री सोनी, अनीता त्रिपाठी, रश्मि डहरिया, लीना खलखो, कु रिजवाना परवीन, दिनेश सोनी, संजीव यादव, वीरेंद्र सिंह उईके, सद्दाम हुसैन, ललिता राजवाड़े के साथ लॉटरी में संबंधित पालक उपस्थित रहे।