गणेश विसर्जन के दौरान विशेष वर्ग द्वारा पत्थरबाजी, एक लड़की घायल, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

बलरामपुर। जिले के बरियों पुलिस चौकी के अंतर्गत आरा गांव में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। विशेष वर्ग के 5 लोगों द्वारा पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिसमें एक लड़की घायल हो गई। घटना के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

Random Image

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए हिंदू समुदाय के लोग सरनापारा चौक से गुजर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में एक लड़की घायल हो गई, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। तनाव की सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह और तहसीलदार यशवंत कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के सहयोग से मामले को और बढ़ने से रोका गया और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।