रायगढ़. जिले में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुजीत मिंज का शव मंगलवार सुबह ढिमरापुर थाना क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: तेज आंधी-बारिश का असर, बायपास पर गिरे बिजली पोल, आवागमन प्रभावित
परिजनों के मुताबिक, सुजीत मिंज सोमवार शाम घर पर थे और रात में भोजन करने के बाद अचानक ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकल गए. परिवार ने उन्हें रोकते हुए कारण जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं बताया और चले गए. मंगलवार सुबह जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला है, जिसकी पहचान बाद में सुजीत मिंज के रूप में हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: शिकायत से सदन तक गूंजा मामला… अब गिरी गाज, श्रम निरीक्षक सस्पेंड
8.75% पर मिल रहा पर्सनल लोन, जानिए कौन उठा सकता है इसका फायदा
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि यह हादसा था या कुछ और. घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही रेलवे ट्रैक पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है.
