
रायपुर। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया समय सारणी 2 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावी रहेगा।
दो पालियों में संचालित होंगे स्कूल
प्रदेश के सभी स्कूलों को दो पालियों में संचालित करने का निर्णय लिया गया है:
– पहली पाली: सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक कक्षाएं होंगी।
– दूसरी पाली: 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्कूल संचालित होंगे।
लोक शिक्षण संस्थान ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संस्थान ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे नई समय सारणी का पालन करें। इस निर्णय का उद्देश्य बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।