
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए सचिवालय सेवा के 10 अनुभाग अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये ट्रांसफर अगली आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की सूची –
1. नूतन अजगर – ग्रामोद्योग विभाग से स्थानांतरित होकर चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ।
2. सुनील गिरडकर – वित्त विभाग से स्थानांतरित होकर ऊर्जा विभाग में पदस्थ।
3. सुनील कुमार मैत्री – ऊर्जा विभाग से स्थानांतरित होकर वित्त विभाग में पदस्थ।
4. भोलेनाथ सारथी – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से स्थानांतरित होकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ।
5. दीपकुमारी खेस्स – वित्त विभाग से स्थानांतरित होकर ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ।
6. अलेक्जेंडर खाखा – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से स्थानांतरित होकर जनसंपर्क विभाग में पदस्थ।
7. भूवनेश्वर चंद्रवंशी – वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित होकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में पदस्थ।
8. भूवनेश्वर कुमरे – जनसंपर्क विभाग से स्थानांतरित होकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थ।
9. प्रगति जोशी – चिकित्सा शिक्षा विभाग से स्थानांतरित होकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग में पदस्थ।
10. विजय कुमार साहू – 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग से स्थानांतरित होकर वित्त विभाग में पदस्थ।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है और दिनांक 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया।


इसे भी पढ़ें –
मिशनरी अस्पताल की कैथ लैब हुई सील, फर्जी डॉक्टर जॉन कैम के इलाज से 7 मरीजों की गई थी जान
गर्मियों में किस समय पीना चाहिए नींबू पानी, मिलेंगे एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे
दूध-दही और बिजली के बाद पानी की कीमत भी बढ़ी, जानें कितना टैरिफ बढ़ा, इस साल क्या-क्या महंगा हुआ?