Chhattisgarh: नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन, प्रदेश भर में विरोध, दुष्कर्म मामलें के आरोपी हैं चंदेल के बेटे पलाश



राजनांदगांव/जांजगीर. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पूरे प्रदेशभर में विरोध हो रहा है। चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के ऊपर दुष्कर्म का आरोप है और इसको लेकर कांग्रेस लगातार नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के ऊपर हमलावर है और इस बात का विरोध आज पूरे प्रदेश भर में देखा गया। राजनंदगांव, जांजगीर और रायपुर में चंदेल का पुतला दहन किया गया और कांग्रेस की ओर से चंदेल को पद छोड़ने की मांग की गई।

जांजगीर में जिला कांग्रेस कमेटी ने पुतला दहन किया, जिला मुख्यालय के कहचारी चौंक में कांग्रेसियों ने रैली भी निकाली। आरोपी पलाश चंदेल को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया बेटी बचाओ का नारा देने वाले बीजेपी नेताओं सें दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने को मांग की।

राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय मानव मंदिर चौक में चंदेल का पुतला दहन कर उनसे इस्तीफे की मांग की गई। नारायण सिंह चंदेल के पुत्र पर बीते दिनों एक महिला द्वारा रायपुर में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में ये पुतला दहन हुआ। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को तत्काल नारायण चंदेल को पार्टी से निकालना चाहिए और नारायण चंदेल को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का पुतला दहन करते हुए पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की बात कही गई है। वहीं नैतिकता के आधार पर नारायण सिंह चंदेल को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग कांग्रेस जनों ने की है। पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने आज भाजपा छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया। इसमे पुरुष कांग्रेसियों के साथ साथ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित रही। पुतला दहन के दरमियान जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष के पुत्र ने यह घिनौना कृत्य किया है, इससे भाजपा का चरित्र उजागर होता है।