BIG BREAKING: राजनांदगांव में नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर किया हमला, हमले में दो जवान शहीद…

Police ke Do Jawan Shahid: राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। जहां नक्सली मुठभेड़ में दो पुलिस के जवान शहीद हो गए। नक्सली मुठभेड़ राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर पर बोरतलाब के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, बोरतलाब जो कि राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर पर हैं। वहां राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी को रोकने के लिए पॉइंट लगाया था।

Random Image
Picsart 23 02 20 10 34 46 258

बोरतलाब-गोंदिया बॉर्डर पर आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। इसी बीच नक्सलियों ने हमला बोल दिया बताया जा रहा हैं कि, इस हमले में पुलिस के 2 शहीद हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। नक्सलियों की तलाश में राजनाथ पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही हैं।