कौन हैं छत्तीसगढ़ का पॉलीटिकल मास्टर? शराब घोटालें को लेकर BJP करेगी महाधरना

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शराब घोटालें विषय में पीसी ली। 2000 करोड़ शराब घोटालें को लेकर बोले अरुण साव – छतीसगढ़ शर्मसार हुआ हैं। गरीब जनता को लूटने का काम सरकार कर रही हैं। 10 जनपथ का खजाना छत्तीसगढ़ से भरा जा रहा हैं। देश का अनोखा प्रदेश जहां 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है, 800 दुकानों में कच्चा शराब बेचा गया है। साव ने ये भी कहा कि पॉलिटिकल मास्टर के सरंक्षण में ये अपराध हो रहा था। जनता समझ रही है। वो पोलिटिकल मास्टर कौन है? प्रदेश में अवैध तरीके से शराब बेचा जाता था जिसका पैसा छत्तीसगढ़ के पॉलिटिकल मास्टर के जेब मे जाता था।

छत्तीसगढ़ की गरीब जनता को लूटने का काम राज्य सरकार कर रही है, साव ने कहा- भ्रष्टाचार में विशेषज्ञ हो गए हैं। झारखण्ड़ की सरकार यहां आती हैं। 3 करोड़ का पेमेंट करती है, पता नही चलता। शराबबंदी से सरकार मुकर रही हैं। इतनी बड़ी अवैध कमाई हो रही है इसलिए यहां शराबबंदी नही हो रही है।

छत्तीसगढ़ में BJP करेगी महाधरना

शराब घोटालें को लेकर 9 मई मंगलवार को बीजेपी महाधरना करने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा – जिले स्तर पर प्रदर्शन करेंगे सड़क से लेकर सदन तक इस मामले को लेकर जाएंगे।