Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें

रायपुर। उत्तरी तटीय तमिलनाडु पर अवदाब काफी तेज गति से बढ़ रहा है। अगले छह घंटों के अंदर इसके कमजोर होकर एक चिहिंत कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इन दोनों तंत्रों के कारण प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार 20 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

Random Image

शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। बादल छाने की वजह व अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। हालांकि ठंड में हल्की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में अंबिकापुर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 21 नवंबर तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से ही शनिवार 20 नवंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

ऊलन बाजार में बढ़ने लगी भीड़

इन दिनों ठंड की बढ़ोतरी को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ऊलन बाजार सजने लगा है। उपभोक्ताओं के लिए ऊलन बाजार में 20 फीसद तक छूट दिया जा रहा है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी ऊलन कपड़ों की नई-नई रेंज है। यहां भी आकर्षक आफर शुरू हो गए है।