न्याय प्रिय जन नायक स्व. धर्म दत्त पाण्डेय की 60 वी पुण्यतिथि मनाई गई…दिव्यांगो को ट्राई साईकल का किया गया वितरण…

जांजगीर-चाम्पा...जिले के सिवनी गाँव मे न्याय प्रिय जन नायक स्व धर्म दत्त पाण्डेय की 60 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम मे राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और शाकॉभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल के साथ कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत की..और स्व धर्मदत्त पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया,,स्व धर्म दत्त पाण्डेय की याद मे ग्राम पंचायत सिवनी मे 60 वर्षो से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। स्व धर्म दत्त पांडये के पौत्र इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बताया कि, उनके दादा को आज भी गांव के लोग आदर्श मानते हैं और जिस मंदिर मे दादा न्याय करते थे उस मंदिर मे वर्षो से लोग रोजाना राम नाम का कीर्तन करते हैं। भाग दौड़ भारी जिंदगी मे भी लोग इस दिन का इंतजार करते हैं, और इसी बहाने जरूरत मंदो का उपचार और दिव्यांगो को ट्राई साईकल का वितरण किया जाता हैं, और आत्मिक ख़ुशी का अनुभव किए जाता हैं।

IMG 20230809 WA0028