इस दिन बस्तर आ रही प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन में करेंगी शिरकत

रायपुर. 12 अप्रैल को प्रियंका गांधी बस्तर आ सकती है। बस्तर में आयोजित महिला सम्मलेन के लिए प्रियंका गांधी को न्यौता दिया गया है। कांग्रेस के दिग्गज इस वक़्त दिल्ली में ही मौजूद हैं। सांसद दीपक बैज और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच न्यौते को लेकर चर्चा भी हुई है। बस्तर में आयोजित महिला सम्मेलन के लिए आज प्रियंका गांधी को न्यौता दिया जाएगा। वही जानकारी ये भी है कि आज मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रियंका गांधी से मुलाकात होगी। वही आज शाम सीएम बघेल रायपुर लौटेंगे इसके बाद वे सीधे दुर्ग के लिए रवाना हो जाएंगे। दुर्ग में महावीर जयंती के कार्यक्रम में सीएम शिरकत करेंगे।

प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा चुनावी लिहाज से महत्वपूर्ण

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को महज 7 महीने का वक़्त रह गया है ऐसे में प्रियंका गांधी का यह बस्तर के दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा सीटें एसटी वर्ग की है। कुल 90 में से 29 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें से 12 सीटें बस्तर संभाग में ही हैं।

इन पर छत्तीसगढ़ गठन से पहले भी हमेशा से कांग्रेस की जबरदस्त पकड़ रही। छत्तीसगढ़ बनने के बाद भाजपा ने दो बार यहां कांग्रेस को पछाड़ा, लेकिन 2013 में कांग्रेस ने इन इलाकों में वापसी की। ऐसे में इस बार भी चुनाव में पहले चरण की 12 सीटों में से कांग्रेस ने 11 सीटों पर कब्ज़ा किया था। अगले चुनाव में प्रियंका गांधी का यह दौरा पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा