CG में विधवा महिलाओं की मटका हुंकार रैली: महिलाओं की गुहार किसी भी विभाग में नौकरी दे दो सरकार, पिछले 8 महीने से कर रही आंदोलन

रायपुर. अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर विधवा महिलाओं का पिछले 224 दिन से हड़ताल जारी हैं। आज मटका हुंकार रैली निकाल कर विधवा महिलाओं ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग की। बता दें कि, बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में 224 दिन से धूप, गर्मी, बारिश में महिलाएं धरना दे रही हैं। महिलाओं के साथ अनुकंपा नियुक्ति की मांग में पुरुष भी शामिल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश भर से 1269 लोग अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। महिलाएं बोली- अन्य विभाग में किसी भी पद पर योग्यता के आधार पर नियुक्ति दिया जाए। बता दे कि, अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के बैनर तले ये प्रदर्शन किया। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रही। मटका फोड़ कर महिलाओं ने विरोध भी जताया।

संघ की अध्यक्ष माधुरी मृगे ने कहा- हम अपने पति के अधिकार के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। फिर भी सरकार के द्वारा कोई पहल नही की गई हैं। मटका हुंकार रैली निकालकर हम दिखाना चाहते हैं की हम लोग यहां धूप पानी में बैठे हुए हैं। हमारे खाने पीने की व्यवस्था डगमगा गई हैं। हमारे बच्चे भी आकर यहां बैठ गए हैं। सरकार से निवेदन हैं कि, अन्य विभाग में नियुक्ति दिया जाए ताकि हमारे बच्चों का भविष्य बन सके। अभी सीधी भर्ती हो रही है उसमें अनुकंपा नियुक्ति को भी ऐड कर सकते हैंम सभी का काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं। संवेदनशील मुख्यमंत्री हमारे लिए भी पहल करें।

संघ की सदस्य शांति साहू ने कहा – संवेदनशील सरकार बोलते हैं।लेकिन, संवेदना नही दिखाते हैं। हाथ जोड़कर विनती करती हूं। भूखे प्यासे धूप में तड़प रहे हैं। हमारे पति चले गए पर हमारे बच्चे को घर में 8 महीने से छोड़कर आए हैं। घर चलाने वाला कोई नहीं हैं।