कांग्रेस के 9 सवालों के बदले BJP ने दागे 27 सवाल: अरुण साव ने याद दिलाया 2000 करोड़ का घोटाला, माथुर बोले विश्वगुरु बनेगा हिंदुस्तान

रायपुर. मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर आज शनिवार को कांग्रेस ने 9 सवाल दागे, इसी के जवाब में BJP ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित किया। BJP ने भाजपा एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्षअरुण साव ने कहा – देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मैं को 9 साल पूरे हो रहे है, हर क्षेत्र में देश में प्रगति की हैं। देश आत्म निर्भरता की ओर बढ़ा हैं। देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई हैं। इसका असर और परिणाम आज दिख रहा हैं। देश आगे बढ़ता हैं। कांग्रेस को तकलीफ होती हैं। ऐसे समय पर कांग्रेस सवाल उठाने का काम करती हैं। 9 सवाल कांग्रेस ने पूछे हैं। जिस मानसिकता से कांग्रेस ने पूछा हैं। पहला महंगाई और बेरोजगारी के विषय में पूछा हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने बहुत बड़ा और महंगा घोटाला किया हैं। 2000 हजार करोड़ का घोटाला कांग्रेस में क्यों किया। आज पेपर के लिए 2 लाख आवेदन निकलते है और कांग्रेस कहती है बेरोजगारी दर कम है। 10 लाख रोजगार किसने दिया? कांग्रेस को बताना चाहिए। जब केंद्र पेट्रोल के रेत में वेट कम किया, कांग्रेस ने क्यों कम नही किया, ये कांग्रेस को बताना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के किसान मजदूर के 10 हजार से अधिक बच्चों ने आत्म हत्याएं की है। क्या सीएम इन आत्म हत्याओं कि जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देंगे। क्या इस बार भूपेश बघेल जी और मुकदमा नहीं चलना चाहिए। एलआईसी और एसबीआई के संबद्ध में कांग्रेस का झूट उत्पन्न हुआ हैं। राहुल गांधी और भूपेश बघेल ने इसके साख को नुकसान पहुंचाने कि कोशिश नही की हैं। चीन के संबध में कांग्रेस ने सवाल ऊंचा हैं। चीन के कंपनी से ओएमयू करने वाली कांग्रेस पार्टी हिसा नही है। कांग्रेस पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए। टुकड़े टुकड़े गैंग और भी विषय आया। आजादी के समय भारत को दो हिस्सो में बाद में तीन हिस्सा में टुकड़े करने वाली कांग्रेस पार्टी को क्या सजा मिलनी चाहिए। टुकड़े टुकड़े गैंग से कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल कराया। इसके लिए कांग्रेस के क्या सजा मिलना चाहिए। सामाजिक न्याय पर प्रश्न किया है कांग्रेस ने।

वही भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रायपुर आये हुए हैं जहां कांग्रेस के 9 सवालों पर जवाब देते हुए माथुर ने कहा कि पूरी दुनिया केंद्र सरकार के 9 साल को याद कर रही हैं। पिछले 9 साल में भारत में हर क्षेत्र में विकास किया हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति को भी कहना पड़ा हैं कि, रूस और यूक्रेन के बीच कोई शांति ला सकता है तो वह प्रधानमंत्री हैं। 4 देशों में प्रधानमंत्री का दौरा हुआ। उनका स्वागत किया गया। हिंदुस्तान पुनः विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा हैं।