पं. धीरेंद्र शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य ने उनके चमत्कार को लेकर कह दी बड़ी बात


रायपुर. पं धीरेंद्र शास्त्री के गुरु राम भद्राचार्य का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र अच्छे व्यक्ति हैं, उन्होंने मुझसे ही दीक्षा ली हैं। धीरेन्द्र के चमत्कार, ट्रिक हैं या सिद्धि ये मैं नहीं जानता लेकिन वो जो भी हैं अंधविश्वास नहीं है। राम कथा ही राष्ट्र कथा हैं। मैं राम कथा को राष्ट्र कथा से अलग नहीं मानता। जो श्री राम को राष्ट्र से अलग मानते हैं वो मेरी कथा में न आएं। दिग्विजय सिंह के लिए लहम की उनकी बुद्धि खराब हो गई है। राजीव गांधी अच्छे व्यक्ति थे पर राहुल गांधी तो पप्पू ही हैं।

वही मध्यप्रदेश के मंत्री गोपाल भार्गव भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे हैं, मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि अभी तक किसी भी मुस्लिम या दूसरे धर्म के व्यक्ति ने धीरे शास्त्री पर कोई सवाल नहीं उठाया। दुख की बात तो ये है कि हिंदू धर्म के लोग ही उन पर इस बार बार सवाल उठा रहे हैं। सनातन धर्म पर जिनका विश्वास नहीं है वो भी सवाल उठा रहे हैं।हनुमान जी ने उनको बुद्धि दी है या शक्ति नहीं है उसी के आधार पर वो बताते हैं। कुछ लोग जानबूझकर इनके पीछे पड़े हुए हैं। वो मानसिक विकार को दूर कर उसे स्वच्छ करने का प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर के द्वारा तो किसी को क्या आपत्ति होनी चाहिए।