शानदार पहल: छुट्टी नही मिली तो थाने में हुई महिला की गोद भराई, SI बनी मां, TI बने भाई

सागर. पुलिस में अब नए नवाचार होने लगे है। व्यस्तता के बीच पुलिस वालो का जन्मदिन मनाने या मानव सेवा की अनेक कहानियां है। कई दफा शादियां भी थाने से हुई। ताजा मामला महिला आरक्षक की गोद भराई की रस्म की है। सागर जिले के मोतीनगर थाना में पदस्थ महिला आरक्षक की डिलेवरी (Delivery) का आखरी महीना होने पर पुलिस वालो ने पूरे उत्साह और वैदिक रीति रिवाजों से गोद भराई की रस्म पूरी की गई।

IMG 20230318 WA0000

सागर शहर के मोती नगर थाना में महिला डेस्क के अंदर आज शुक्रवार की शाम का नजारा उत्सव भरा दिख रहा था। महिला आरक्षक अर्पणा कटारे की पिछले साल 21 अप्रैल को भोपाल निवासी प्रखर शर्मा से हुई थी। अर्पणा कटारे गर्भवती थी और आखरी महीना चल रहा था। इस दौरान उनको तीज त्योहारों के चलते और कई कारणवश छुट्टी नही मिल पाई। उनकी गोद भराई की रस्म के लिए ससुराल और अपने मायके टीकमगढ़ के बड़ागांव नही जा सकी। महिला आरक्षक अपर्णा अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ सागर में रह रही थी।

IMG 20230318 WA0001

उनकी गोद भराई की रस्म की थाने में चर्चा चल रही थी। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर आसिमा गौतम से बात हुई। सभी ने तय किया कि इस खुशी के मौके पर सभी थाने वाले शामिल हो। फिर इसकी तैयारिया शुरू हुई।महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया। सभी ने उत्साह के साथ गोद भराई की रस्म में लगने वाली सामग्री मंगाई। इसके लिए एक पंडित अशोक महाराज को बुलाया। पूरे वैदिक रीति रिवाज से रस्म हुई। सभी ने इसमें भागेदारी की। उनका भाई भी इस मौके पर शामिल हुआ।

थाना प्रभारी मानस दिवेदी बताते है की महिला स्टाफ ने एक परिवार की भांति अपनी भूमिका अदा की। उधर आरक्षक अपर्णा कटारे इस आयोजन से खुश नजर आई।