Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ आ रहे बागेश्वर धाम वाले सरकार, यहां लगेगा दिव्य दरबार; जाने पूरा शेड्यूल

रायपुर. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज कल बहुत चर्चा में है। ऐसा बोला जाता हैं कि वे लोगो के मन की बात बता देते हैं, और समस्याओं का समाधान भी करते हैं। हर कोई इनके दर्शन करना चाहता हैं, वे अपना दिव्य दरबार लगाने जल्द ही छत्तीसगढ़ आने वाले है। उसकी तैयारी यहां शुरू हो गयी हैं। पूरे देशभर से लोग बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने पहुचेंगे। बड़े रूप में यहां तैयारी चल रही हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार लगेगा। रायपुर के गुढ़ियारी में यह दरबार लगने जा रहा हैं। जहां साज सज्जा की तैयारी चल रही हैं। 17 जनवरी से 25 जनवरी तक श्री राम कथा का आयोजन होगा। बताते चले कि ये वही जगह हैं जहां थोड़े दिन पहले ही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा हुई थी। उसी जगह पर अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज का दरबार लगेगा।

गुढ़ियारी में कथा स्थल पर 7 से 8 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही हैं। भीड़ भगदड़ की स्थिति न बने इसके लिए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था कड़ी की जा रही हैं। 15 जनवरी तक कथा स्थल में तैयारी पूरी हो जाएगी। इस बार बाबा बागेश्वर धाम के आने का प्रचार बहुत कम किया जा रहा हैं, क्योंकि प्रचार के कारण भीड़ बड़ जाती हैं और भगदड़ की स्थिति बन सकती हैं, क्योंकि जब यहां शिव महापुराण कथा हुई थी। तब बहुत ज्यादा भीड़ आ गयी थी उसे देखते हुए प्रचार कम किया जा रहा है, फिर भी श्रीराम कथा का आंनद लेने लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने की बात कही जा रही हैं, तो 17 जनवरी से ये दिव्य दरबार लगने जा रहा हैं।