3 सुरक्षा लेयर को पार करते हुए कृषि मंत्री बंगले के सामने पहुँचे BJP प्रदर्शनकारी, खूब की नारेबाजी

रायपुर. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले का घेराव BJP ने किया। मोर आवास मोर अधिकार मुद्दे को लेकर बीजेपी का बड़ा प्रदर्शन देखा गया। रायपुर के अंबेडकर चौक से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मंत्री बंगले के लिए निकले। मंत्री बंगले जाने वाले रास्ते में 3 जगह बेरिकेड्स लगाए गए थे।

IMG 20230222 WA0048

प्रदर्शनकारियों ने तीनों बेरिकेड्स तोड़ दिए और आक्रोशित होकर मंत्री बंगले की ओर बढ़े। भारी पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने में असफल रही। बता दे कि पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। बता दे कि बीजेपी का आरोप हैं कि पीएम आवास योजना का लाभ प्रदेश के 18 लाख लोगों को नही मिला है। क्योंकि राज्य सरकार ने राज्यांश नही दिया हैं।

IMG 20230222 WA0050

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- भूपेश सरकार कंगाल है और गरीबों के साथ भूपेश सरकार पाप कर रहे हैं। 18 लाख लोगों के मकान को छीन लिया गया है। उसके विरोध में हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। गरीबों का सपना होता है,उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम भूपेश बघेल कर रहे हैं। ग्रामीण आवास मंत्री का घेराव कर रहे हैं, पूरे प्रदेश में चल रहा है। आगे भी चलता रहेगा। पूरी जनता हमारे साथ आई है । जिन गरीबों को जगह नहीं मिल रहा है वह भी आएगा।