Breaking : विधायक बृहस्पत सिंह का बड़ा बयान, दिल्ली क्यों गए है बताया? पढ़ें पूरी ख़बर

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की चर्चा के बीच रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बृहस्पत सिंह ने कहा- संघ और भाजपा, प्रदेश सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। संघ और भाजपा की साजिश को नाकाम करने विधायक दिल्ली पहुंचे हैं।

इसके आगे बृहस्पत सिंह ने कहा- पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। RSS, विधायक और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पहले मध्य प्रदेश में सरकार गिराई, फिर पंजाब में कोशिश की। फूट डालो और राज करो की नीति में भाजपा चल रही है।