छतीसगढ़ BJP मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फहराया तिरंगा



रायपुर. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फहराया झंडा। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देकर किया राष्ट्रगान हुआ इस मौके पर भाजपा के तमाम बड़े नेता उपस्थित रहे।

IMG 20230126 WA0007

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि – प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश और प्रदेश अमृत काल मना रहा है। आज सशक्त, समर्थ, आत्मनिर्भर भारत भारतीय गणतंत्र की पताका सम्पूर्ण विश्व में फहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गणराज्य विश्व की महाशक्ति बनकर उभरा है। सारी दुनिया भारत की ओर आशा के साथ देख रही है। 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। भारतीय गणतंत्र अपने सदउद्देष्यों के शिखर पर है।