Chhattisgarh: पद्म पुरस्कार की घोषणा, छत्तीसगढ़ के इन 2 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान



रायपुर. पद्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी हैं, छत्तीसगढ़ के दो हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा ये 2 हस्ती हैं अजय कुमार मंडावी और डोमर सिंह। इन दोनों को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा। डोमर सिंह संवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कई बाल शादी को रोकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है। वहीं कला के ही क्षेत्र में अजय कुमार मंडावी को पद्म सम्मान दिया जायेगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले अजय कांकेर के रहने वाले हैं।

IMG 20230125 WA0021

डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म सम्मान दिया जायेगा, वहीं कांकेर के अजय कुमार को कलाकृतिय़ों का बेजोड नमूना तैयार करने के लिए पद्म सम्मान दिया जायेगा।

IMG 20230125 WA0022