Chhattisgarh: नारायण चंदेल के बेटे को संरक्षण दे रही भाजपा, अरुण साव बताए कहा छुपा रखे हैं बेटे को- मोहन मरकाम PCC चीफ



रायपुर. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप के बाद कांग्रेस लगातार चंदेल के ऊपर हावी होते नजर आ रही हैं। चंदेल लो लेकर मोहन मरकाम का बयान सामने आया हैं, मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव बताए आदिवासी बेटी के दुष्कर्म के आरोपी को कहा छुपा कर रखें है? पूरा प्रदेश भाजपा के बलात्कारी प्रेम को देख रहा है, पुलिस अपराधी को खोजने लगातार दबिश दे रही है।

नारायण चंदेल अज्ञातवास में चले गए हैं – मरकाम

मरकाम ने कहा कि मुझे शंका है नारायण चंदेल अपने पुत्र को कहीं भाजपा शासित राज्य में छुपा कर तो नहीं रखे हैं। कांग्रेस नारायण चंदेल से इस्तीफे की मांग करती है। साथ ही अपने बेटे आरोपी पलाश चंदेल को सरेंडर कराएं। भाजपा दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक बलात्कारियों और दुराचारियो के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान एक दुराचारी के खिलाफ आंदोलनरत है जो भाजपा का सांसद है। महिला पहलवान न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन कमेटी बनाकर इसमें लीपापोती भी की जा रही हैं। भाजपा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सिर्फ दिखावटी नारा है। भाजपा आदतन अपराधियों को बचाने वाली संगठन है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर सिर्फ पोस्टरबाजी और बयानबाजी की राजनीति चल रही है। अपराधियों के साथ खड़े होना भाजपा का संस्कार है।

मोहन मरकाम ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकारिणी में आदिवासी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की निंदा तक नहीं की गई। इससे समझ आता है कि भारतीय जनता पार्टी वैचारिक दरिद्रता के साथ गुजर रही है। भाजपा की गुजरात सरकार ने जेल में बंद सजायाफ्ता 11 बलात्कारियों को रिहा कर दिया और भाजपा से जुड़े नेता उन बलात्कारियों को हार फूल की माला पहना रहे थे मिठाई खिला रहे थे जैसे वह जंग जीत कर आए हैं। मुंगेली में भाजपा नेता घर मे घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। भाजपा आखिर बेटियों के साथ हो रही घटनाओं पर चुप्पी क्यों साध लेती है। भाजपा पलाश चंदेल को संरक्षण देकर बचाने का प्रयास कर रही है। बता दे कि पलाश चंदेल पर दुष्कर्म का आरोप लगा जिसके बाद से वे फरार चल रहे है।