20 मई से शुरू होगा ‘चलबो गौठान खोलबो पोल’ अभियान, BJP दिखाएगी गौठानों की हकीकत

रायपुर. 20 मई से भारतीय जनता पार्टी चलबो गठान खोलबो पोल अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी गौठान की हकीकत दिखाएगी और गौठान में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी। बीजेपी संगठन महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके तहत प्रत्येक गठान में 19 लाख खर्च होने थे लेकिन पैसे की बंदरबांट की गई है। भ्रष्टाचार हुआ है, प्रोजेक्ट में यह भी तय था कि प्रत्येक घोटालों में 300 गाय रखी जाएंगी लेकिन किसी भी गौठान में एक भी गाय नहीं होती है। गाय सड़कों पर होती है। इसी आरोप के साथ भारतीय जनता पार्टी इस अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

IMG 20230515 WA0033 1

बता दें कि, राजधानी रायपुर से 25 किलोमीटर दूर गोढ़ी गांव में आज सोमवार को गौठान का निरीक्षण करने आज भारतीय जनता पार्टी पहुंची हुई थी। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे, और दोनों के बीच झड़प हुई, साथ में मारपीट हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप हैं कि, भारतीय जनता पार्टी ने गौठान के चारों तरफ अपनी पार्टी का झंडा लगाया, मना करने पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने मारपीट की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमें निरीक्षण के लिए रोका और धक्का-मुक्की की।

IMG 20230515 WA0034

वही बता दें कि, इस मारपीट, धक्का-मुक्की के बाद दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता मंदिर हसौद थाना क्षेत्र पहुंचे। जहां पर एफ आई आर कराने की मांग की और थाने के बाहर घंटों प्रदर्शन किया। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ खूब नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया तो कांग्रेस पार्टी ने भी हनुमान चालीसा पढ़ कर करारा जवाब दिया।