CGPSC Topper: लोरमी के विनय कश्यप, राजनांदगांव की हेमा साहू, रायपुर के भाई-बहन, पति-पत्नी, Top10 में रहा जलवा

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 20 सेवाओं के लिए 171 पद के लिए उम्मीदवारों की परीक्षा ली थी। वहीं इस परिणाम में रायपुर की प्रज्ञा नायक ने टॉप किया है। जबकि दूसरे स्थान पर अनन्या अग्रवाल ने जगह बनाई है। इसके अलावा शंशाक गोयल तीसरे और भूमिका कटियार चौथा स्थान मिला है। खास बात ये है कि शंशाक और भूमिका पति-पत्नी है। दोनों साथ में ही इस परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे थे।

IMG 20230512 WA0011

लोरमी निवासी विनय कश्यप और सोनल यादव का डीएसपी के पद पर चयनित हुआ है, जिसके बाद से परिवार समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है वही इस बीच परिवार जन, ईष्ट मित्रो का बधाई देने उनके घरों में पहुँच रहे है।

IMG 20230512 WA0012

राजनांदगांव की हेमा साहू का भी CGPSC में चयन हुआ है। हेमा का DSP के पद पर चयन हुआ है। हेमा के पिता मोहन नगर थाना में सब इंस्पेक्टर है। आपको बता दे की हेमा कौन बनेगा करोड़पति शो में भी शामिल हो चकी है।

IMG 20230512 WA0014

CGPSC 2021 में भाई-बहन ने किया टॉप

रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 निवासी, रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पहली रैंक प्राप्त की है। प्रज्ञा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्‍होंने वर्ष-2020 से लक्ष्य तय कर सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। खुद को साबित करने के लिए बिना कोचिंग के घर पर ही रहकर पढ़ाई की। 10 से 11 घंटे तक सेल्फ स्टडी की। जो चीजें समझ नहीं आती उसे बार-बार पढ़तीं। 12वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई की। पर‍िवार के लिए यह दोहरी खुशी का पल है क्‍योंकि प्रज्ञा के भाई प्रखर नायक ने भी सीजीपीएससी में 20वां रैंक हासिल की है।

IMG 20230512 WA0013

पति पत्नी ने किया CGPSC 2021 में टॉप

इस परीक्षा में पति-पत्नी भी शामिल हुए थे। जिसमें शंशाक गोयल को तीसरा औऱ उनकी पत्नी को भूमिका कटियार को चौथा स्थान मिला है। दोनों साथ में ही इस परीक्षा के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। दोनों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के वक्त अगर कोई परेशानी होती थी तो वो डाउट क्लियर कर लेते थे। वहीं भूमिका ने कहा कि उनका मायके और ससुराल दोनों परिवारों ने मेरा बहुत सपोर्ट किया है।

Cgpsc 2021 top10 list

1.प्रज्ञा नायक
2.अन्नया अग्रवाल
3.शशांक गोयल
4.भूमिका कटियार
5.राणा विजय
6.योगेश्वर कुमार द्विवेद
7.अमित कुमार भारद्वाज
8.नितेश
9.अभिषेक तिवारी
10.उमेश रात्रे