Home हमारा छत्तीसगढ़ रायपुर CGPSC 2021 विवाद: राज्य सरकार जांच के लिए तैयार लेकिन पहले सही...

CGPSC 2021 विवाद: राज्य सरकार जांच के लिए तैयार लेकिन पहले सही तथ्य पेश करना होगा, CM बघेल बोले- योग्य छात्रों पर सवाल नही उठाए, पड़ता हैं बुरा प्रभाव

रायपुर. हालही में छत्तीसगढ़ पीएससी 2021 का रिजल्ट जारी हुआ है। जिसके बाद BJP ने इसके नतीजों पर सवाल उठाया है। अब सीजीपीएससी विवादों में आ गया है। सीजी पीएससी विवाद पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा के पास कोई तथ्य है तो पेश करे। सरकार शिकायत पर जांच कराएगी। छत्तीसगढ़ के योग्य छात्रों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। इससे चयनित छात्रों के मन में बुरा प्रभाव पड़ता है। सीएम ने ये भी कहा कि, भाजपा शासन काल में गड़बड़ी सब जानते हैं। छत्तीसगढ़ में माहौल खराब करने कोशिश बीजेपी कर रही है। बात दें कि, छत्तीसगढ़ पीएससी हमेशा विवादों में रही है। इस बार पीएससी में हुए कई इत्तेफाक को भारतीय जनता पार्टी ने उठाया है और राज्यपाल को ज्ञापन देने की बात भी कही है।

दरअसल, इस बार आईएससी 2021 में पहले नंबर पर चयनित अभ्यर्थी और बीसवें नंबर पर चयनित अभ्यर्थी दोनों भाई-बहन हैं। दूसरे स्थान के लिए चयनित अभ्यर्थी कांग्रेस नेता की बेटी है। तीसरे और चौथे नंबर पर चयनित अभ्यर्थी पति-पत्नी हैं। एक प्रभावशाली कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मेरिट सूची में नौंवे और बारहवें स्थान पर चयनित अभ्यर्थी भी भाई-बहन है। दोनों एक आईएएस के बच्चे है। सातवें स्थान के लिए चयनित अभ्यर्थी पीएससी चेयरमेन का दत्तक पुत्र है। मेरिट सूची में सरनेम हटा दिया है। ग्यारहवां स्थान पाने वाली अभ्यर्थी डीआईजी की बेटी है। इसलिए बीजेपी सवाल खड़े कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट में ईडी को पड़ी फटकार पर सीएम बघेल ने कहा

छत्तीसगढ़ में ईडी अधिकारियों को परेशान कर रही है। थर्ड डिग्री टॉर्चर कर रही है। ईडी का रवैय्या जाँच का नहीं डराने का है। डबल इंजन शब्द का प्रयोग मोदी शासन में हुआ है। डबल इंजन की सरकार जैसे कोई बात नहीं है। जरूरी नहीं है कि राज्य और केंद्र में एक पार्टी की सरकार हो। कांग्रेस ने कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया। कांग्रेस सभी राज्यों को एकजुटता पर विश्वास करती हैं। ईडी दबावपूर्वक काम कर रही है। डरा धमकाकर नाम बुलवाए जा रहे हैं। भाजपा का एजेंडा यहां नहीं चलने वाला। ईडी अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रही हैं। ईडी अभी जाँच कर रही है। उसकी जाँच 2020 में आईटी कर चुकी है।

मुख्यमंत्री निवास में हुई आपात बैठक पर CM ने कहा

बैठक आगामी चुनाव और कार्यक्रमों को लेकर हुई थी। 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम होना उस की रूपरेखा तय हुई है। पाटन में भरोसे का सम्मलेन होना है। संभागीय स्तर पर भी सम्मलेन होगा। बाहर कई तरह की चर्चाएं थी। लेकिन बैठक का एजेंडा पहले से तय था, और कोई विषय नहीं था। बता दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी दौरे के लिए रवाना हो रहे थे। जहां रायपुर हेलीपैड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।