CGPSC 2021 विवाद: ABVP ने निकाला सीजीपीएससी चेयरमैन की शवयात्रा, परिणाम की जांच की मांग

रायपुर. आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर द्वारा पीएससी के चेयरमैन टामन सोनवानी का शव यात्रा निकाला गया। ज्ञात हो की सीजीपीएससी 2021 के परीक्षा परिणाम को लेकर अनेको प्रश्न उठ रहे हैं। और अभाविप लगातार इसमे जांच करवाने की मांग मे अड़ी हुई हैं। अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ने कहा की आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शव यात्रा निकालने का तय था और जब कार्यकर्ताओं ने पुरा विधि विधान से शव यात्रा निकाले ही थे की पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं पर बल का प्रयोग करते हुए शव यात्रा आगे बढ़ने नही दिया और हम छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रों ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए छात्रा निशा नामदेव और भव्या शुक्ल ने कहा की ये पुलिस प्रशासन की तानाशाही हैं। न्याय की मांग करने आये छात्रों को सरकार बल पूर्वक गिरफ्तार कर रही और पीएससी घोटाले के आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, और सरकार उसमे कुछ बोलने से भी बच रही हैं।

IMG 20230522 WA0039

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रथम राव फुटाने ने कहा कि, अभाविप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से हम घबराने वाले नहीं हैं। इससे पूर्व में भी हमने सीजीपीएससी के विषयों पर आंदोलन किया है और आगे भी जब तक पीएससी के हजारों छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम संघर्षरत रहेंगे। गिरफ्तार हुए छात्रों मे अखिल साहू, आशीष सिन्हा, ऋषभ दत्त दुबे शामिल थे।