CG: तालाब में कूदकर रियल स्टेट कारोबारी ने दी जान, चार घंटे बाद मिला शव



रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में मगंलवार शाम एक व्यक्ति के कूदने से वहां हड़कंप मच गया। रात में चार घंटों से अधिक समय तक गोताखोर उसे ढूंढते रहे। आधी रात के आसपास युवक का शव मिला।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनुपम केडिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में ये बात सामने आई कि मृतक अनुपम रियल इस्टेट कारोबारी था। वह अपने ड्राइवर के साथ वहां पहुंचा था। शाम को अन्य लोगों की भांति वह भी तालाब के पास टहल रहा था। एकाएक ही उसने छलांग लगा दी। थोड़ी देर तक छटपटाने के बाद वह पानी में गायब हो गया।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। कई घंटों तक उसे ढूंढने के बाद गोतोखोरों को आधी रात सफलता मिली। पुलिस के अनुसार अनुपम के पास से सुसाइट नोट नहीं मिला है। इस विषय में अनुपम के घरवालों से पूछताछ की जाएगी।