CG – बदमाशों का निकाला महाजुलूस: बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस सख्त, हर 15 दिन चलेगा ऐसे ही अभियान


रायपुर. राजधानी में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस हरकत में आई हैं। सुबह तड़के 5 बजे राजधानी के अलग अलग इलाके में पहले छापेमार कार्रवाई की, उसके बाद पकड़े गए अपराधियों का सड़को पर जुलूस निकाला गया। बता दें कि तड़के सुबह छापा मारकर अलग अलग इलाको से 160 आरोपी गिरफ्तार किये गए थे। शहर के 12 ठिकानों पर पुलिस ने अचानक दबिश दी थी। 34 किलो गांजा जब्त समेत 60 से अधिक आरोपी के पास हथियार भी मिले थे।

गिरफ्तार अरोपियों में 20 से अधिक हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। सभी बदमाशो का सिविल लाइन थाने से जुलूस निकाला गया। इस मामलें में एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने कहा बढ़ते अपराधों को देख छापेमार कार्रवाई की गई हैं। बदमाशों और अपराधिक तत्वों के खिलाफ अब ऐसे ही सख्ती होगी। हर 15 दिनों ऐसे अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।