CG: तीन साल BJP हल्ला बोलने की स्थिति में नहीं थी, आज बेरोजगारों को भ्रमित कर रही, नए प्रभारी को दिखाने के लिए – मंत्री रविंद्र चौबे



रायपुर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंत्री रविंद्र चौबे ने पत्रकार वार्ता करके भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम पर निशाना साधा है। रविंद्र चौबे ने कहा कि उन्हें तीन साल भाजपा हल्ला बोलने की स्थिति में नहीं थी। आज बेरोजगारों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नए प्रभारी को दिखाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान को रविंद्र चौबे ने निकृष्ट और निम्न स्तरीय बयान करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बयान भारतीय जनता पार्टी कोई शोभा दे सकता है। राजनीति में किसी अन्य को शोभा नहीं दे सकता।

रविंद्र चौबे ने कहा कि सभा में आने वाली भीड़ के अनुसार मैदान का चयन किया जाता है। एक लाख से ज्यादा लोग आने पर राज्योत्सव मैदान का चयन होता है। 50000 लोगों के आने पर इंडोर स्टेडियम 10000 लोगों की भीड़ के लिए सप्रे मैदान का चयन किया जाता है। 8000 की भीड़ के लिए गांधी मैदान का चयन किया जाता है, लेकिन भाजपा ने जिस मैदान का चयन किया है। उससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जनता में भाजपा का कितना भरोसा है।