CBI BREAKING: CBI के नए डायरेक्टर की नियुक्ति, डीजीपी प्रवीण सूद, 25 मई को मौजूदा डायरेक्टर का कार्यकाल होगा खत्म…

अम्बिकापुर…कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद (Karnataka DGP Praveen Sood) को रविवार यानी 14 मई 2023 को 2 साल की अवधि के लिए CBI के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया हैं। प्रवीण सूद के नाम को एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा अंतिम रूप दिया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल थे।

प्रवीण सूद के अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों के वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर चर्चा हुई। इनमें सुधीर सक्सेना (डीजीपी मध्य प्रदेश) और ताज हसन शामिल हैं।

बता दें कि, CBI के मौजूदा निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का तय कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1986 बैच के IPS अधिकारी प्रवीण सूद इस पद की दौड़ में सबसे आगे थे।

मालूम हो कि, सूद मार्च में तब सुर्खियों में आए। जब कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने उन पर राज्य में भाजपा सरकार की रक्षा करने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दावा किया था कि, वह कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रहे हैं।

देखिए आदेश की कॉपी –

image 3 14