Budget: आने वाले चुनाव में ट्रंप कार्ड साबित होगा बजट, इसलिए कांग्रेस निराश- डॉ रमन सिंह


रायपुर. बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का रिएक्शन सामने आया है। रमन सिंह ने मोदी सरकार के बजट को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का रोडमैप बजट बताया है। कांग्रेस के निराशाजनक बजट कहे जाने पर रमन सिंह ने कहा कि यह ऐसा लोकप्रिय बजट है कि आने वाले चुनाव में ट्रंप कार्ड साबित होगा।इसलिए कांग्रेस निराश होगी ही।

रमन सिंह ने आगे कहा कि सप्तऋषि बजट है। अमृतकाल में मार्गदर्शन करेगी। सात बिंदुओं पर समाहित बजट है। समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुँच, अपनी क्षमता को विकसित करना, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र, बजट का आकार 12 फ़ीसदी बढ़कर 45 लाख करोड़ हो गया है।

आगामी वित्तीय वर्ष में कर राजस्व प्राप्ति 23 लाख करोड़ हो जाएगा। राजस्व घाटा 1.7 फ़ीसदी रह जाएगा। राजकोषीय घाटा 5.9 फ़ीसदी पर आ गया है। राज्यों को जीएसडीपी के 3.5 फ़ीसदी तक राजकोषीय घाटा की छूट दी गई है। आर्थिक विकास दर 7 फ़ीसदी रहने का अनुमान है। प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये हो गई है। नौ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में दसवें स्थान से पाँचवे स्थान पर पहुँच गई है। सात लाख रुपये तक कमाई करने वालों को कोई कर नहीं देना होगा। जीडीपी विकास दर दुनिया में सबसे अधिक 6 फ़ीसदी हो गया है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख कर दिया गया है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू हो रही है। महिलाओं के लिए अपनी तरह की विशेष स्कीम है।पीएम आवास योजना के लिए 66 फ़ीसदी बजट बढ़ाकर 79 हजार किया गया है। 2047 तक सिकल सेल एनीमिया समाप्त किया जाएगा। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू होगा। रेलवे के बजट का आकार बढ़ाया गया है।यह बजट दूरगामी सोच का परिणाम है। सर्व ग्राही और सर्व स्पर्शी बजट है।