Breaking News: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा



रायपुर. राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल अनुसूइया उइके ने तिरंगा फहराया, तिरंगा फहराने के बाद परेड कमांडर आईपीएस पूजा के साथ राज्यपाल ने परेड मैदान का निरीक्षण किया। बता दे कि सभी बटालियन को IPS पूजा कुमार लीड कर रही है। राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा – हम देश की आज़ादी का जश्न मना रहे है,सविंधान के अनुसार देश का संचालन करने औऱ आमजनता को अधिकार संपन्न बनाने का दिन हैं।

IMG 20230126 WA0001


यह पर्व जन जन का पर्व हैं, गरिमा के साथ जीने का अवसर प्रदान करने वाले महान स्वंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों का अमिट योगदान रहा हैं।आज़ादी दिलाने वाले महान योद्धाओं को नमन, राष्ट्रपति महात्मता गांधी, प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु,को नमन करती हूं, गौरव की अनुभूति हो रही, हमारे छत्तीसगढ़ के मनीषियों ने भी स्वंत्रता से लेकर सविंधान बनने तक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। मेरी सरकार ने अपनी नितियों योजनाओं से जन, जनता, जमीन, रोजगार के विषय में पहल करते हुए आमजन को आर्थिक समाजिक रूप से सक्षम बनाने में प्रयास किया हैं।