ब्रेकिंग न्यूज़: सुसाइड कर रही महिला की इमरजेंसी सर्विस 112 ने बचाई जान…

Raipur: राजधानी में आत्महत्या के लिए फांसी के फंदे में झूले महिला की 112 ने बचाई जान। रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक महिला ने पंखे में फंदे लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। समय रहते आपातकालीन नंबर 112 पर जानकारी दिया गया। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे 112 टाइगर टू वाहन पर मौजूद पुलिस कर्मचारी और वाहन ने जान बचाई।

दरअसल… छत्तीसगढ़ की राजधानी के आमानाका इलाके में एक महिला ने पंखे में फांसी की फंदे बांधकर आत्महत्या करने की प्रयास कर रही थी। 112 टाइगर टू वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारी भारतेंदु साहू और वाहन चालक लंबोदर पटेल ने टाटीबंध इलाके के भारत माता स्कूल के पीछे एमआइजी 883 पर तत्काल पहुंचकर जान बचाई। बताया जा रहा कि महिला ने डिप्रेशन के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया था। घटना की जानकारी पीड़िता के मायके जयपुर में भी दी गयी। बाद में महिला के मायके और ससुराल वालों ने जान बचाने के लिए 112 सेवाओं का जताया आभार।