BJP का मिशन 2023: डॉ रमन ने कहा – घोषणा पत्र में शामिल होगा शराबबंदी, इस नीति का करेंगे अनुसरण

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर के सिलतरा स्तिथ मांढर गांव में शराबबंदी को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने इस प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सभा स्थल पर भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और उपाध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू भी शामिल हुई। मांढर में हज़ारों महिलायें ने शराब के विरुद्ध मोर्चा खोला। वही शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने निंदा प्रस्ताव भी डॉ रमन को सौंपा। जो राज्यपाल के नाम सौंपा जायेगा।

IMG 20230527 WA0031

भाजपा ने मांढर में चुनावी बिसात बिछा दी हैं। अब लगातार शराबबंदी के मुद्दा चुनाव तक बना रहेगा। कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बड़ा बयान दिया हैं। BJP आगमी विधानसभा चुनाव 2023 के घोषणा पत्र में शराबबंदी का जिक्र करेंगे। डॉ रमन ने कहा – घोषणा पत्र में शराबबंदी का जिक्र करेंगे। शराबबंदी की शुरुआत हमने अपने समय में कर दी थी। शराबबंदी के लिए हमने नीति बनाई थी, लिमिटेड एरिया में शराबबंदी शुरू कर दिया था। गांव, गली में कोई शराब दुकान खोलने की हिम्मत नही करता था। इसी नीति का अनुसरण 2023 में करेंगे।