BJP 44वां स्थापना दिवस: देश की सबसे बड़ी 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी की शुरुआत कैसे हुई थी? यहां पढ़िए

रायपुर. देश भर में भारतीय जनता पार्टी (bjp) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा (BJP) को पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी का खिताब हासिल है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। छत्तीसगढ़ में भी स्थापना दिवस पर भाजपा ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में पूर्व सीएम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण का यह कार्यक्रम अगले एक हफ्ते तक बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बधाई दी और कहा- कार्यकर्ताओं के स्थिति हाथ तपस्या और बलिदान, जनता के आशीर्वाद से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक दल बन गई। भाजपा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व देशवासियों की सेवा कर अपनी स्थापना के उद्देश्य सार्थक कर रहा है।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो अपने एक विचारधारा में चलती है। आज 23,000 बूथों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। ध्वजारोहण होगा वरिष्ठों का सम्मान होगा कार्यालयों को सजाया गया है।उत्साहपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आदि स्थापना दिवस मना रहे हैं।

भाजपा कार्यालय में पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रदेशभर में बूथ स्तर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम हैं। अगले एक हफ्ते तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा- आज हनुमान जयंती का शुभ अवसर है। कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन भी मिलेगा। यह अवसर भाजपा की यात्रा को दर्शाता है जो जनसंघ की यात्रा शुरू की गई। 51 में जनसंघ, 77 में जनता पार्टी फिर 80 में भाजपा की स्थापना हुई। आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 18 करोड़ सदस्य हैं। अटल बिहारी वाजपई के मार्गदर्शन में भाजपा ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। इस राजनीतिक दल के होने का हम गर्व महसूस करते है।

IMG 20230406 WA0009

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का बयान- 8 अप्रैल को होने वाली कोर ग्रुप की बैठक पर कहा- भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा होने की उम्मीद हैं। भाजपा में सबसे ज्यादा दबाव जातिगत समीकरण को साधने पर हैं। नाराज सामान्य वर्ग को पार्टी में कैसे जोड़ा जाए उसकी चिंता भी
साथ ही, नए सिरे से विभिन्न समितियों के गठन की रायशुमारी होगी। संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह समेत पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

IMG 20230406 WA0008

बूथ सशक्तिकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान- आखरी बूथ तक एक-एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में हम लगे हुए हैं।