“भरोसे के सम्मेलन” के बहाने SC वोटरों को साधने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का आगमन इस दिन जांजगीर में…

जांजगीर-चाम्पा (संजय यादव)…जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों पर कांग्रेस की नजर टिकी हुई हैं।SC वोटरों को साधने के लिए जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के 13 अगस्त को पहुंच रहे हैं। जहां विधानसभा चुनाव की शंखनाद करेंगे। जिसकी तैयारी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा जांजगीर के खोखरा भाटा के पुलिस लाइन मैदान में किया जा रहा हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ में मलिकार्जुन खरगे का पहली बार आगमन होने रहा हैं। जिसके चलते कांग्रेसियों में भारी खुशी का माहौल हैं।वही चुनावी मौसम को देखते कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश दिख रहा हैं।
IMG 20230808 WA0021
छत्तीसगढ़ की सत्ता में किसी भी राजनीतिक दल के लिए अदिवासी जितना महत्व रखते हैं। लगभग उतना ही अनुसूचित जाति वर्ग का भी माना जाता हैं। यही वजह हैं कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एससी बाहुल्य जांजगीर-चांपा जिले से ही पार्टी का चुनावी आगाज करने आ रहे हैं। खरगे 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा में होने वाले भरोसे के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय हैं कि, प्रदेश में दस SC सीटों में से सात पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर बसपा के विधायक हैं। यही वजह कि, इन सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने और एससी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने हर ब्लाक में जैतखाम बनाने की घोषणा की हैं। अच्छा खासा प्रभाव हैं और SC वोटर्स चाहे तो किसी भी राजनीतिक दल का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। पिछले चुनाव के आंकड़े भी यह बताने के लिए काफी हैं कि, कुछ स्थानों पर इन्ही एससी वोटरों के दम पर बसपा के प्रत्याशी दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। प्रदेश में दस SC सीटों में से सात पर कांग्रेस, दो पर भाजपा और एक पर बसपा के विधायक हैं। खरगे के जांजगीर चांपा क्षेत्र में सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं। क्योंकि यहां कि, छह विधानसभा सीटों में सिर्फ दो पर कांग्रेस के विधायक हैं। बाकी दो पर भाजपा और दो पर बसपा के विधायक हैं।
छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा लोकसभा एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित...
जांजगीर-चांपा लोकसभा पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट हैं। जिसके चलते यहां राजनीतिक दलों की नजर सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों पर रहती हैं। लिहाजा यहां एस सी वोटरों की संख्या भी सबसे ज्यादा हैं। जिसके चलते यहां हर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में एस सी वोटर निर्णायक भूमिका में रहते हैं। वही राजनीति पार्टी भी समय-समय पर यहां राजनीति एवं सामाजिक सम्मेलन के बहाने अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरो को साधने की कोशिश में लगे रहते हैं। पूरे प्रदेश में जांजगीर चाम्पा लोकसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के साथ-साथ यहां हर बड़े से बड़े नेता नेताओं की नजर इस सीट पर रहती हैं। यही वजह है कि यहां पूरे छत्तीसगढ़ के प्रदेश में दो विधानसभा सीट पर बीएसपी का कब्जा हैं।