आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फिर उतरे सड़को पर, विभागीय मंत्री अब तक क्यों हैं मौन?

Anganwadi Workers Again On Strike In Raipur: जिले में अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक पखवाड़े से लगातार जारी हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी होने तक इस आंदोलन को जारी रखने पर अड़ी हुई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कल केंद्रीय बजट की कॉपी जला कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि केंद्र की बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को नजर अंदाज किया गया हैं। वही महिलाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले उन्होंने अपनी घोषणा पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को कलेक्टर दर से भुगतान जैसे कई सारी सुविधा देने की बात लिखी है। लेकिन कांग्रेस सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी वेतन में एक कैड़ी का वृद्धि नहीं हुए। वही इनके हड़ताल पर जाने से आंगनबाड़ी केन्द्रो में ताला लग गया है।

प्रदेश भर में महिला कार्यकर्ता और सहायिका अपने घर परिवार को छोड़कर सड़क में बैठी हुई हैं। लेकिन नारी शक्ति की दुहाई देने वाली सरकार के मुख्यमंत्री को संघ से बात करने की फुर्सत मिली है और ना ही विभागीय मंत्री को। आंदोलन स्थल पर लोकगीत और नारेबाजी के माध्यम से धरने में बैठी कार्यकर्ता और सहायिका सरकार पर जमकर भड़ास निकाल रही हैं। बता दे कि प्रदेश में ये प्रदर्शन फिर शुरू हो गया है। 8 फरवरी को फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी महिलाएं दे रही है।