रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रेलवे में कार्यरत एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विष्णु टेकाम के रूप में हुई है, जो रेलवे में ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत था.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विष्णु टेकाम मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी पर जाने से पहले एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
