CG BREAKING: लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पल्टी, 2 की मौत, 20 घायल

रायगढ़. लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया हैं। मौके पर ही 2 लोगो की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को उपचार के लिया हॉस्पिटल पहुँचाया हैं। बताया जा रहा हैं कि, सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोडा चारभाँटा मोड़ के पास अचानक पलट गई। एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देश पर घरघोडा पुलिस मौके पर पहुँच कर घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचाया जा रहा हैं। घायलों के उचित उपचार के तहसीलदार, नायब तहसीलदार हॉस्पिटल में मौजूद हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सिल्लू चौधरी सहीत स्थानीय नागरिक सहायता के लिए मौके पर मौजूद हैं। अब तक 2 की मौत हुई हैं। कुल 20 घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर घायलों को तत्काल भेजा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा जा रहा हैं।