कलेक्टरों से लड़ने वाले BJP नेता की बढ़ी मुश्किलें… पहले पार्टी ने निकाला.. अब जमानत अर्जी भी हो गई खारिज..

दंतेवाड़ा..आदिवासी युवक से दुर्व्यवहार के मामले में जेल में बंद भाजपा नेता अजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है..अजय सिंह पर भैरमगढ़ थाने में मामला दर्ज होने के बाद उन्हें कल भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित  कर दिया गया था..और आज उनकी जमानत याचिका भी दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायलय ने  खारिज कर दी है..

Random Image

कौन है अजय सिंह?..

अजय सिंह बीजापुर जिले के भाजपा नेता थे..जिन्हे पार्टी ने कल निष्कासित किया है..अजय सिंह इससे पहले कांग्रेस में रहे.. अजय सिंह से विवादो का गहरा नाता रहा है..एक समय था जब अजय सिंह ने बीजापुर के तत्कालीन कलेक्टर रहे आईएएस राजेंद्र कटारा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे..उन्होंने तो यहां तक कह दिया था..की कलेक्टर कटारा और बीजापुर  विधायक विक्रम मंडावी की आपसी साठगांठ है..जिसके बाद बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भी अजय सिंह पर पलटवार किया था..साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान अजय सिंह पर जिलाबदर की कार्यवाही भी हुई थी..लेकिन जिलाबदर की कार्यवाही पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी..

हालिया दिनो में अजय सिंह और बीजापुर के तत्कालीन कलेक्टर रहे अनुराग पांडे का एक आडियो भी शोसल मीडिया पर वायरल हुआ था..जिसमे अजय सिंह कलेक्टर को धमकी देते सुनाई दे रहे थे..वही मौजूदा समय में अजय सिंह जेल में है..और कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है!..