रायगढ़. छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर जिलों के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में एक किसान द्वारा करीब एक एकड़ जमीन में अफीम की खेती की जा रही थी.
मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है. एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में तथाकथित आरोपी को तमनार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है.
(अपडेट जारी है.)
