
अम्बिकापुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का सरगुजा जिले में पहला आगमन शनिवार, 23 अगस्त 2025 को होने जा रहा है। इस अवसर पर जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियाँ की हैं और जगह-जगह भव्य स्वागत की रूपरेखा तय की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सोनी का काफिला दोपहर 1:30 बजे उदयपुर से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद नवापारा, लखनपुर, मेंण्ड्रा, अम्बिकापुर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। यह श्रृंखला क्रमशः 1:45 बजे नवापारा, 2:00 बजे लखनपुर, 2:30 बजे मेंण्ड्रा (मेड्राकला), 3:00 बजे बिलासपुर चौक, 3:15 बजे जय स्तंभ चौक, 3:30 बजे महामाया चौक, 3:45 बजे संगम चौक, 4:00 बजे देव होटल, 4:15 बजे घड़ी चौक होते हुए भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर पहुँचेगी, जहाँ शाम 5:00 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने जिले के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर स्वागत स्थलों पर पहुँचकर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के प्रथम जिला आगमन को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बनाएँ।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने जिले के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर स्वागत स्थलों पर पहुँचकर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के प्रथम जिला आगमन को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बनाएँ।