
अम्बिकापुर/अनिल उपाध्याय। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल संबोधन सुना। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और उनका पूरा जीवन किसानों के हितों के लिए समर्पित रहा। उनका मानना था कि जब देश का किसान समृद्ध होगा, तभी देश सही मायनों में विकास करेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों की कड़ी मेहनत, खाद्य सुरक्षा में उनकी अहम भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित आधुनिक तकनीक और नवाचार से जुड़ी कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ देशभर के किसान उठा रहे हैं। उन्होंने फसल चक्र अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसान स्वयं भी सशक्त हो रहे हैं और देश की कृषि व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।वर्चुअल संबोधन के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चौकसे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, जो अपने खून-पसीने से देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि वे नवाचार और आधुनिक तकनीकों के साथ कृषि से जुड़ें, तो न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि देश को भी आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वर्चुअल संबोधन के बाद कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चौकसे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, जो अपने खून-पसीने से देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि वे नवाचार और आधुनिक तकनीकों के साथ कृषि से जुड़ें, तो न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं, बल्कि देश को भी आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रदीप लकड़ा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सूरजचंद्र पंकज, संतोष साहू सहित क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रदीप लकड़ा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और इसके तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. सूरजचंद्र पंकज, संतोष साहू सहित क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: पेसा दिवस पर आदिवासी एकजुट, अमेरा कोयला खदान विस्तार के खिलाफ तेज हुआ विरोध
कक्षा से करोड़पति मंच तक, सरगुजा की शिक्षिका विभा चौबे ने KBC की हॉट सीट पर रच दिया इतिहास
गूगल का छुपा मजेदार ट्रिक: सर्च बार में लिखते ही ‘67’, अचानक कांपने लगेगी आपकी स्क्रीन




