Naxalite-Police Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में 36 ढेर; AK-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

Naxalite-Police Encounter: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को माओवादियों के खिलाफ सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 14 के शव बरामद हो गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड हथियार बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

Random Image

दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया गया है। अब तक 14 के शव मिले हैं। सुरक्षाबल के दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) के जवान शामिल थे।

रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक, मुठभेड़ का पूरा अपडेट आने में समय लगेगा, क्योंकि रात का समय है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

CM विष्णुदेव साय ने आज ही किया था दंतेवाड़ा का दौरा

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ से पहले आज सुबह ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा का दौरा किया था। यहां शुक्रवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ 167.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।