‘एक वृक्ष माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण, नेशनल हाईवे के दोनों तरफ रोपें गए पौधे

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए विधायक रामकुमार टोप्पो ने एक वृक्ष माँ के नाम अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत ग्राम बेलकोटा में नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान सड़क के दोनों तरफ विधायक एवं उनके समर्थकों द्वारा पाम आदि के वृक्ष लगाए गए।

Random Image

इस संबंध में विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य में पर्यावरण के दृष्टिकोण से एक वृक्ष माँ के नाम का देशव्यापी अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के निर्देश पर एक वृक्ष माँ के नाम अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत ग्राम बेलकोटा में नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वृक्षारोपण किया गया। एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत मेरे विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम बदस्तूर जारी रहेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर बसा गांव बेलकोटा से शुरू हुआ यह अभियान दूसरे सीमा पर बसे गांव उलकिया तक जारी रहेगा। इस दौरान दोनों सीमाओं तक नेशनल हाईवे के दोनों किनारे वृक्षारोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता से भी आग्रह करता हूँ कि वो भी एक वृक्ष अपने माँ के नाम पर अवश्य लगाये। ताकि भविष्य में पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, महामंत्री रंजीत गुप्ता, विंध्येश्वरी पैंकरा, विधायक प्रतिनिधि रवि भोय, राजकुमार गुप्ता, नीरू मिस्त्री, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी, सुनील गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, निर्मल गुप्ता, सदानंद गुप्ता, नेमलाल गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सेंकी अग्रवाल, रूपेश आर्य गुप्ता, लखन सिदार, मंडल अध्यक्ष बतौली रज्जू राम, अशोक गुप्ता, कलमू लकड़ा, आशीष गुप्ता, एसडीएम रवि राही, एसडीओ वन पी सी मिश्रा, वनपरिक्षेत्राधिकारी विजय कुमार तिवारी, डिप्टी रेंजर राजेश यादव, रमेश मंडावी समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।