छत्तीसगढ़ अधिकारियों के लिए दुधारू गाय! हर संभाग में भाजपा सक्रिय

Ambikapur News: भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी मोड में आ गई है और अलग-अलग संभागों में बैठकर कर रही है इसी क्रम में अंबिकापुर में आज भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक हुई है। जिसमें तमाम वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बैठक हुई। भाजपा की दो दिसवीय कार्यसमिति बैठक में भाजपा सरकार को घेरने मजबूत रणनीति बना रही हैं। विधायक अजय चंद्राकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भूपेश सरकार के घोटालों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। रमन सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ, जो प्रमाणित हुआ है। छत्तीसगढ़ में चाकू, अपहरण का मौसम चल रहा। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन एप के जरिये धंधा चल रहा है। कोयला का खेल चल रहा है। राज्य के ऊपर एक लाख करोड़ का कर्जा है। प्रदेश में पूंजीगत व्यय बढ़ रहा है। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी हो रही है। प्रदेश में अपराध को, अपराधियो, जुआं को, सत्ता को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार को बताना चाहिए कि चिटफंड का कितना पैसा वापस आया ? किसान को महंगे खाद खरीदना पड़ रहा है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। कम बेरोजगारी दर के नाम फर्जी आंकड़ा पेश किया जा रहा है। बता दे कि, बीजेपी हर वर्ग के लोगो का मुद्दा उठा रही हैं।

सरगुजा संभाग भाजपा के लिए चुनौती

भाजपा नेता नंदकुमार साय ने सरगुजा संभाग को लेकर कहा कि पिछली बार पिछड़ गए थे। सरगुजा संभाग को एक चुनौती है। लेकिन अवसर में बदलेंगे। कार्यसमिति की बैठक से दिशा तय होगी। प्रदेश में जो स्थिति उस पर मंथन होगा। कार्यकर्ता थोड़े मायूस थे पिछली बार। लेकिन अब सब एकजुट हैं। आरक्षण का मुद्दा भजपा के पक्ष में रहेगा। आरक्षण की व्यवस्था पर कांग्रेस ने गड़बड़ी की। राज्यपाल पर भाजपा कोई दबाव नहीं है। सरकार इस मुद्दे पर जनता को भ्रमित कर रही है।